खेत में गाय के घुसने पर से महिला से मारपीट, हटा थाना क्षेत्र के ग्राम रौसरा की घटना
खेत में गाय के घुसने पर से महिला से मारपीट, हटा थाना क्षेत्र के ग्राम रौसरा की घटना
दमोह:नगर हटा मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम रौसरा में खेत मे गाय घुस जाने पर से हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट किये जाने का घटना क्रम सामने आया है। प्राप्तजानकारी के अनुसार पीड़ित तारा रानी पति जिक्कू लोधी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम रौसरा ने पुलिस थाना हटा में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी गाय संतोष लोधी के खेत में घुस गई थी, इसी बात पर से संतोष ने विवाद किया और लाठी से मारपीट कर दी। हटा पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर मेडिकल परीक्षण हेतु हटा सिविल अस्पताल भेजा हैं, जहा उसका इलाज चल रहा है।