देवरानी जेठानी में हुआ विवाद जेठानी ने किया जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास
दमोह: तेजगढ़ थाने के पतलोनी ग्राम से एक मामला सामने आयाहैं। जहां पर देवरानी और जेठानी में जमकर विवाद हुआ,गाली गलौच हुआ। जिसके बाद जेठानी ने चूहा मार खाकर जान देने का प्रयास किया है। परिजनों के द्वारा 108 एंबुलेंस के माध्यम से बहू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया जहां डाक्टरों के द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस को अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी है। वहीं महिला के द्वारा घटना के संबंध में बताया गया जब से शादी हुई है, तब से लगातार विवाद होता है काफी गाली गलौज किया जाता है। जिससे परेशान होकर उसके द्वारा यह कदम उठाया गयाहैं। महिला का नाम मंदो पति मुन्ना लोधी उम्र 28 वर्ष बताया गया है महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है