ससुर जेठानी और मासूम भतीजी को बहु ने बनाया अपने गुस्से का शिकार, खोलता पानी डालकर किया घायल
ससुर जेठानी और मासूम भतीजी को बहु ने बनाया अपने गुस्से का शिकार, खोलता पानी डालकर किया घायल, हटा थाना क्षेत्र की घटना,
दमोह:नगर हटा मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम में कंजरा में एक परिवार में हुआ बच्चो का विवाद इतना तूल पकड़ा कि ससुर जेठानी एवं मासूम भतीजी को बहु ने अपने गुस्से का शिकार बना लेने का दर्दनाक घटना क्रम सामने आया है। बताया गया है कि सुबह करीब 9 बजे परिवार में बच्चो को लेकर विवाद हो गया था। जिसमे परिवार की बहु नेहा पति इमरत को इतना गुस्सा आया कि पहले तो उसने अपने घर मे काफी हंगामा किया और उसके बाद उसने ससुर गोपाल सिंह पिता दुर्जन सिंह उम्र 55 वर्ष, जेठानी नीता बाई पति भवन सिंह उम्र 35 वर्ष एवं 4 वर्षीय मासूम भतीजी डब्बो बाई पिता भवन सिंह के ऊपर खोलता हुआ गर्म पानी डाल दिया। जिससे तीनो बुरी तरह से झुलस गये। जिसके बाद सभी झुलसे हुए घायलों को आनन फानन में इलाज हेतु हटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ सभी का इलाज चल रहा है। वही अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर हटा पुलिस ने पूरे घटना क्रम को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।