धान खरीदी केंद्र प्रभारी की मनमानी किसानों को ना……ना रात में अनैतिक धान खरीदी


दमोह :दमोह जिले में धान खरीदी काफी चर्चाओं का विषय बनी हुई है। किसानों को परेशान किया जा रहा है, कई धान खरीदी केंद्रों पर सर्वेयर अपनी मनमानी कर रहे हैं ,और किसानों की धान नहीं खरीदते ,किसान बेबस और परेशान हैं। अपनी धान लेकर किसान वापस घर चला जाता है, इससे अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता। अब एक और मामला सामने आ गया ,जहां किसान की धान को ना….ना कह दिया अमानक बता दिया और रात होते ही अनैतिक रूप से धान की तूलाई का काम प्रारंभ हो गया। बताया जाता है व्यापारियों की धान थी दलालों के माध्यम से यह धान बुलाई गई थी । इसी बीच किसान को जानकारी लगे तो वह दोबारा रात में पुन: केंद्र पर पहुंचा तो पता चला, धान की तूलाई हो रही है एक किसान ने जानना चाहा कि ऐसा क्यों ,तो किसान के साथ मारपीट प्रारंभ हो गई। उसका मोबाइल भी फेंक दिया गया , विवाद बड़ा तो सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई। किसान अमित जैन के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई धान खरीदी केंद्र पर केंद्र प्रभारी राकेश जैन के द्वारा उसकी धान में हडम्बा लगाए जाने के बावजूद कैंसिल कर दिया गया, जबकि अनैतिक रूप से धान खरीदी चलती रही, वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया था। तो यहां पर एक सर्वेयर था जिसे हटाने की दिशा निर्देश दिए थे ,क्योंकि लगातार किसानों की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। कुछ दलाल नुमा सर्वेयर अभी काम कर रहे हैं जिससे किसानों को परेशानी है अब जब किसान के द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई ,अधिकारी कार्यवाही की बात कह रहे हैं आखिर कब तक किसानों के नाम पर व्यापारियों की धान तलाई होती रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published.