राठौर संभागीय अध्यक्ष व अग्रवाल जिलाध्यक्ष नियुक्त


उज्जैन। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं इंदौर-उज्जैन के संभाग प्रभारी राजेंद्र पुरोहित की सहमति से वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र राठौर को उज्जैन संभाग का संभागीय अध्यक्ष एवं राजेंद्र अग्रवाल को उज्जैन जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। ज्ञात हो कि राठौर को तीसरी बार संभागीय अध्यक्ष एवं अग्रवाल को दूसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। उक्त नियुक्ति पर पत्रकार युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ, रामचन्द्र गिरी, पवन गरवाल, उदय चंदेल, इंदरसिंह चौधरी, योगेश शर्मा, विजय घाटे, नितेश नाहटा, अश्विन यादव, हरीशसिंह गुड़पलिया, राजेन्द्रसिंह रघुवंशी, सलीम एहमद, मनोज राठौर, मुर्तजा अली, दारा खान, शरद पंड्या, लक्ष्मीनारायण गौड़, मुकेश मालावत, हेमन्त भोपाळे, हीना तिवारी, रूबी कुरैशी, डेनिस बड़गोतिया, चंचल श्रीवास्तव आदि ने हर्ष व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.