भाजपा मंडल लालबर्रा ने मनाया भाजपा का 42वाॅ स्थापना दिवस
भाजपा मंडल लालबर्रा ने मनाया भाजपा का 42वाॅ स्थापना दिवस
लालबर्रा । मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत मानपुर में 6 अप्रैल को श्री सुभाष पंचेश्वर के निवास में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। जहां पर प्रमुख रूप से अजय बिसेन जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा, झामसिंह नागेश्वर जिला पंचायत सदस्य ,योगेश लिल्हारे मंडल अध्यक्ष भाजपा, प्रसन्न अवधिया मंडल महामंत्री भाजपा सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात पार्टी का ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद एवं भारत माता की जय के नारे लगाए गए एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय जी एवं भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें अतिथियों के उदगार प्रारम्भ हुए और कहा गया कि आज देश कोने कोने में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है आज ही के दिन 6 अप्रैल 1980 को भाजपा पार्टी की नींव रखी गई थी और भाजपा पहले देश की सबसे छोटी पार्टी थी तथा उस समय पार्टी के पास मात्र दो ही सांसद हुआ करते थे। लेकिन वर्तमान में भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में बनकर उभरी है और आज देश के कोने-कोने में भाजपा का कार्यकर्ता अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है इसके बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन को पार्टी कार्यकर्ताओं को सीधा प्रसारण कर दिखाया गया।
वहीं उक्त आयोजित कार्यक्रम में अजय बिसेन जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा, झामसिंह नागेश्वर जिला पंचायत सदस्य, योगेश लिल्हारे मंडल अध्यक्ष भाजपा, प्रसन्न अवधिया मंडल महामंत्री भाजपा, श्री कमलेश तिवारी मीडिया प्रभारी भाजपा मंडल, वेद सिंह ठाकुर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, राजेंद्र परिहार, श्रीमती रूपा वीरेंद्र बनवाले अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, श्रीमती सुनीता सुभाष पंचेश्वर सरपंच ग्राम पंचायत मानपुर, ठानेन्द्र ठाकरे सरपंच ग्राम पंचायत बगदेही, बालकृष्ण पंचेश्वर सरपंच ग्राम पंचायत अमोली, धनसिंह वाडीवा, सीताराम गजबे, गांधी राउत, गुलशन नागेश्वर, राजेश राखड़े, आशीष खैरवार, संजय उरकुडे, विनय यादव ,श्री प्रशांत जी जैन, श्रीमती शुकवंता पंचेश्वर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लालबर्रा, श्री मानिक जी ठाकरे जिला सोशल मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, श्री प्रेमचन्द जी रहांगडाले, श्री रुपचंद जी मानेश्वर, श्री अजय जी गौतम मंत्री भाजपा मंडल लालबर्रा, श्री गुंचीलाल जी ऐड़े श्री कृष्ण कुमार सोनवाने, श्रीमती नेमन बोपचे, श्रीमती निर्मला बिसेन, श्रीमती सुनीता पंचेश्वर सरपंच मानपुर, श्रीमती अनंदा बाहेश्वर, श्रीमती लक्ष्मी बाहेश्वर, श्रीमती भदली बाहेश्वर, श्रीमती उमेश्वरी बाहेश्वर, श्रीमती राया यादव, श्रीमती सैजा खैरवार, श्रीमती गीता अड़माची, व सभी भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता बन्धूओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।