गणाधिपती गणधराचार्य कुंथुसागरजी महाराज के जन्मदिनपर विशेष कार्यक्रम

  • गणाधिपती गणधराचार्य कुंथुसागरजी महाराज के जन्मदिनपर दि.१०,११ एवं १२ जून को कुंथुगिरी जि.कोल्हापूर मे विशेष कार्यक्रम

सांगली, महाराष्ट्र – गणाधिपती गणधराचार्य कुंथुसागरजी महाराज ७६ वा जन्मदिनपर दि.१०,११ एवं १२ जून को कुंथुगिरी जि.कोल्हापूर महाराष्ट्र मे विशेष कार्यक्रम रखे गये हैं।

आचार्य निश्चयसागरजी महाराजी के प्रेरणासे शनिवार, दि.११/०६/२०२२ सुबह ०९.०० बजे भव्य जुलुस निकलेगा। इसमें ७६ घोडे, ३ हाथी ,३ रथ ३ बैण्ड होंगे।

सुबह ०९.३० बजे आहारचर्या होगी। सुबह १०.०० बजे राष्ट्रीय जैन युवा एवं महिला सम्मेलन होगा। इसमें मुख्य वक्ता अशोक बाजाल्या, इंदौर – देश निर्माण में युवा और महिलाओं का योगदान इस विषय पर , लावण्या बल्लाळ, बेंगलोर – महिला सक्षमीकरण के विषय में ,जगत शहा अहमदाबाद – आओ भारत को फिरसे बनायें सोने की चिड़िया इस विषय पर और सौ. दिव्या मोमंया, नवी मुंबई – व्यवसाय व उद्योगमें महिलांओंका सहभाग इस बारेमें अपने विचार प्रदान करेंगे ।

इस कार्यक्रम में सौ.स्वरूपाताई राजेंद्र पाटील यड्रावकर इनकी प्रमुख उपस्थिति रहेगी।

इस राष्ट्रीय जैन युवा महिला संमेलन २०२२ के संयोजक विनोद दौड़नावर बेळगावी है।

सुबह ११.०० बजे पंचामृत अभिषेक होगा। दोपहर २:०० बजेसे फेडरेशन ऑफ हुमड जैन समाज(अन्तरराष्ट्रीय संघठन) महाराष्ट्र एवं गोवा प्रोव्हिन्स नवनिवार्चित कार्यकारिणी का पदारोहण समारोह होगा।

दोपः ०३.०० बजे पुज्य गुरुदेव का ७६ भक्तो द्वारा पादप्रशालन होगा।

शाम: ०६.०० बजे राष्ट्रीय जैन चिंतन शिबीर – २०२२ होगा। जिसमे विषय जैन समाज की वर्तमान परिस्थिती और प्रगती कि दिशा होगा।

शाम ०७.०० बजे आरती एवं गुरुभक्ती (नाटक नाटिका) होगी।

रात ८:०० बजे श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमिटी, महाराष्ट्र अंचल मिटींग होगी इसमे प्रमुख मार्गदर्शक होंगे शिखरचंद पहाडिया मुंबई अध्यक्ष- भारतवर्षीय दि.जैन तीर्थक्षेत्र कमिटी, रावसाहेब पाटील बोरगांव अध्यक्ष: दक्षिण भारत जैन सभा, शांतीलाल मुथा पुणे संस्थापक भारतीय जैन संघटना महासभा , गजराज गंगवाल दिल्ली राष्ट्रीय अध्यक्षः भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा, जमनालालजी हपावत मुंबई अध्यक्ष श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा, अशोक बडजात्या, इंदौर अध्यक्ष श्री दिगंबर जैन महासमिती,विजय भंडारी व्हाईस चेअरमन, जितो, संतोष जैन (पेंढारी) नागपुर महामंत्री भारतवर्षीय दि.जैन तीर्थक्षेत्र कमिटी।

इस कार्यक्रम के संयोजक सकल जैन समाज राष्ट्रीय जैन चिंतन शिबीर- २०२२ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.