मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उप राष्ट्रपति से की मुलाकात
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को दिल्ली में उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की। चौहान ने हाल ही में 28 मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद हैं। आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व से मुलाकातों में नवनिर्वाचित मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा चर्चा का मुख्य मुद्दा है। उप राष्ट्रपति के सचिवालय ने ट्वीट किया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उप राष्ट्रपति एम.वैंकेया नायडू से मुलाकात की।’