पत्नी के लिए पति ने नहीं खोला घर का दरवाजा

बेंगलुरु (। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां चंडीगढ़ से लौटी पत्नी को एक पति ने घर में नहीं घुसने दिया। पत्नी घर का दरवाजा पीटती रही लेकिन पति ने कोरोना वायरस के डर से घर का दरवाजा तक नहीं खोला। पत्नी ने उससे कहा कि वह घर में खुद को 14 दिनों तक क्वारंटीन में रखेगी लेकिन पति ने उसकी एक नहीं सुनी। महिला ने बताया कि वह लॉकडाउन के पहले अपने मायके चंडीगढ़ गई थी। अचानक हुए लॉकडाउन के बाद वह वहीं फंस गई। उसका दस साल का बेटा भी बेंगलुरु में ही था। तीन महीने बाद जैसे ही उसे मौका मिला वह अपने घर आ गई। महिला ने बताया कि वह अपने घर आने पर बहुत खुश थी। उसे लग रहा था कि तीन महीने बाद वह घर लौट रही है तो उसके पति उसका स्वागत करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। स्वागत तो दूर की बात उसके लिए घर के बंद दरवाजे तक नहीं खोले गए। पत्नी ने बताया कि उसने अपने पति से कहा कि वह खुद को घर में क्वारंटीन में रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.