पायलट से बात नहीं करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली। राजस्थान में सियासी संकट के बीच उप. मुख्यमंत्री सीएम सचिन पायलट की कांग्रेस से विदाई तय मानी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस हाईकमान, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार बचाने के लिए उनके साथ खड़ी है। हाईकमान ने सचिन पायलट से कोई बात नहीं की है। सुत्रों के अनुसार अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत 6 विधायकों का डॉजियर हाईकमान को भेजा हैं। इस डॉजियर में सचिन पायलट और बाकी विधायकों के खिलाफ पार्टी गतिविधियों में शामिल होने के सबूत होंगे। इस डॉजियर के आधार पर अशोक गहलोत, सचिन पायलट और 6 विधायकों पर कार्रवाई करने का दबाव बनाएंगे। सूत्रों का कहना है कि सीएम अशोक गहलोत ने पार्टी हाईकमान को सचिन पायलट से एक पद वापस लेने की मांग की है। सचिन पायलट के पास उप. मुख्यमंत्री के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद है। सचिन पायलट को आज प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर उनके स्थान पर रघुवीर मीणा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
इस बीच खबर आई है कि सचिन पायलट केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से आज मुलाकात कर सकते हैं। खबर है कि सचिन पायलट आज भाजपा की सदस्यता ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.