इस बार दीपावली में दमोह शहर में गोबर से बने दीपक और अन्य सामग्री मिलेगी


दमोह।। कलेक्टर श्री तरूण राठी ने आज प्रात: ग्राम तिंदौनी पहुंचकर स्व-सहायता समूहों द्वारा गोबर से निर्मित हो रहे दीपों और अन्य सामग्रियों का अवलोकन किया। यहां दीपक आदि बना रही महिलाओं से चर्चा की, उनकी बातें सुनी और उनकी हौसला अफजाई की। श्री राठी ने यहां बन रहे दीपक के अलावा ओम, स्वास्तिक, भगवान गणेश जी-लक्ष्मी जी की मूर्ति अन्य सामग्रियों का अवलोकन किया। कुछ महिलाएं बना रहीं थी, तो कुछ उसमें रंग भर रही थीं। श्री राठी ने उत्पादों को देखकर महिलाओं को अग्रिम राशि देते हुए, दीपक मूर्ति आदि उन्हें देने के लिए कहा।
यहां पर समूहों की महिलाओं ने बताया कि अभी तक लगभग 2 हजार दीपक बन गये हैं। कलेक्टर के पहुंचने पर इन महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। महिलाएं गोबर की लकड़ी और गमला भी बना रही थीं। साथ ही यहां दीपावली की पूजा के हिसाब से पैकेट भी तैयार कर रहे हैं, उसमें दीपक, माता लक्ष्मी- भगवान श्री गणेश सहित अन्य सामग्री रखी जायेगी। यहां पर 10 महिलाएं काम कर रही हैं। कलेक्टर श्री राठी ने इन महिलाओं के काम को देखकर खूब सराहा। समूह का नाम पंजाब समूह बताया गया।
यहां पर समूह द्वारा धूपबत्ती का भी निर्माण किया जा रहा है। साथ ही गोबर की लकड़ी और गमले भी तैयार किये जा रहे है। कलेक्टर ने साम्रगियों को देखकर खुशी का इजहार करते हुए इन साम्रगियों का खरीदने की मंशा जाहिर करते हुए अग्रिम राशि दी और कहा कि तैयार कर हमें दीजिएगा। उन्होंने यहां महिलाओं के साथ न केवल कारण की प्रकृति के बारे में जाना और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और उनकी मांग पर उनके साथ फोटो भी खिचवाई। इस अवसर पर सरपंच सोमेश गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने पंचायत में समूहों की गतिविधियों की जानकारी दी साथ ही बताया कि नट समाज की महिलाओं को समूह से जोड़ा गया है ताकि वे अपना पारम्परिक काम छोड़कर अजीविका से जुड़ रही हैं। इस अवसर पर एनआरएलएम के जिला परियोजना समन्वयक श्याम गौतम और उनके अधिनस्थ स्टाप तथा सीईओ जनपद पंचायत श्री मिश्रा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.