IPL 2022: अजिंक्य रहाणे ने लगातार दूसरी गेंद पर की गलती, रिवर्स स्वीप के चक्कर में हुए बोल्ड- Video
पारी के 11वें ओवर के लिए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद कुमार कार्तिकेय को थमाई. कार्तिकेय के इस ओवर की पहली गेंद पर रहाणे ने रिवर्स स्वीप के जरिए शॉट लगाना चाहा लेकिन कामयाबी नहीं मिली. अगली गेंद पर भी रहाणे ने रिवर्स स्वीप की ही कोशिश की और गेंद सीधे लेग स्टंप पर जा लगी. रहाणे निराशा में पवेलियन लौट गए. उन्होंने 24 गेंद खेलीं और 3 चौकों की मदद से 25 रन बनाए.
भविष्यवक्ता बन जाना चाहिए @cricketaakash को .. उन्हें पहली गेंद पर ही विकेट की महक आ गयी थी.. #AjinkyaRahane #IPL2022
🎥: Disney +Hotstar pic.twitter.com/g6flIQskzF— Tarun Vats/ तरुण वत्स (@vatstk) May 9, 2022
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में इस मैच में टॉस जीता और कोलकाता को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. वेंकटेश अय्यर और रहाणे ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और 60 रन की ओपनिंग साझेदारी की. वेंकटेश ने 24 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 43 रन बनाए. उन्हें भी कुमार कार्तिकेय ने शिकार बनाया और पारी के छठे ओवर में डेनियल सैम्स के हाथों कैच कराया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ajinkya Rahane, Cricket news, IPL 2022, Ipl mi vs kkr, Kolkata Knight Riders, Mumbai indians
FIRST PUBLISHED : May 09, 2022, 20:56 IST